नई दिल्ली, मार्च 16 -- दिल्ली में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी, जमाखोरी और रिफिलिंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर 6 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 600 से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए हैं। बाहरी नॉर्थ दिल्ली में दो मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं ईस्ट दिल्ली के शकरपुर, रोहिणी और शाहदरा के गांधी नगर से एक-एक मामला सामने आया है। इसके अलावा मुंडका में भी एक मामला दर्ज किया गया है।गोदाम पर छापा, 610 एलपीजी सिलेंडर बरामद अधिकारियों ने बताया कि सबसे बड़ी जब्ती के तहत, क्राइम ब्रांच ने मुंडका में 'गुरुजी इंडेन गैस सर्विस' के नाम से चल रहे एक गोदाम पर छापा मारा और अलग-अलग कंपनियों के 610 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए। छापे से पता चला कि परिसर में कई तेल मार्केटिंग कंपनियों के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर एक साथ रखे गए थे जबक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.