दिल्ली में ITI की छात्रा से दुष्कर्म, परिवार की हत्या की धमकी देकर लूटी आबरू
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- दिल्ली के भलस्वा डेरी इलाके में परिजनों की हत्या की धमकी देकर आईटीआई की छात्रा से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। शिकायत करने से गुस्साए आरोपी ने पीड़िता के पिता और भाई का सिर भी फोड़ दिया। पुलिस ने मामले में सोमवार को दुष्कर्म, मारपीट और अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय पीड़िता भलस्वा डेरी इलाके में रहती है। उसके माता-पिता प्राइवेट फर्म में काम करते हैं। छात्रा ने बताया कि पास के ही इलाके में रहने वाला साहिल खान उसे सालभर से परेशान कर रहा था। साहिल उसे आए दिन रास्ते में रोक कर शादी करने के लिए धमकाता था। वह चाकू दिखाकर परिजनों की हत्या की धमकी भी देता था। जब पीड़िता नहीं मिलती थी तो अलग-अलग मोबाइल नंबर से फोन कर परेशान करता था। डर की वजह से उसने किसी को कुछ भी नहीं बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.