नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- दक्षिणी दिल्ली में एक इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) अधिकारी की बेटी के साथ हैवानियत करके उसकी जान ले लेने वाले आरोपी पूर्व नौकर राहुल ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया है कि किस तरह उसकी नौकरी लगी, निकाला गया, बदले की भावना पैदा हुआ और बुरी आदतों क वजह से हुए पैसों की किल्लत ने उसे इतना खौफनाक अपराधी बना दिया। राहुल ना सिर्फ गेमिंग और जुए का आदि था, बल्कि प्रोस्टीट्यूट्स (वेश्या) के पास भी जाता था और अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा इन गंदी आदतों में खर्च कर देता था। 23 साल के आरोपी राहुल मीणा ने बुधवार सुबह दिल्ली में अपने पूर्व मालिक की बेटी संग दुष्कर्म किया और उसे मार डाला। इसके बाद वह लूटपाट करके भाग गया। शाम को द्वारका के एक होटल में पकड़ा गया आरोपी अलवर से भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दे...