नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- दिल्ली में एक बड़े अफसर की बेटी के साथ उसके घर में ही खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया है। दक्षिणपूर्वी दिल्ली में आईआरएस अफसर की 22 साल की बेटी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या की गई है और जान लेने से पहले रेप भी किया गया है। यौन उत्पीड़न की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी। पुलिस तहकीकात में जुटी है और शुरुआती जांच में उस नौकर पर शक जाहिर किया गया है, जिसे हाल ही में काम से हटा दिया गया था। बुधवार को ईस्ट ऑफ कैलाश के अमर कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस को एक आईआरएस अफसर की बेटी के घर से हत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को अफसर की बेटी की लाश मिली, जिसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस को आशंका है कि मोबाइल चार्जर के तार से उसका गला घोंटा गया है, जो शव के रखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.