नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- दिल्ली के मुंडका से भाजपा विधायक गजेंद्र दराल पर अपनी ही पार्टी के कंझावला मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार को बुरी तरह पीटने और अपत्तिजनक शब्द कहने आरोप लगा है। भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों नेताओं को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगे हैं। भाजपा के दिल्ली प्रदेश महामंत्री और कार्यालय प्रभारी विष्णु मित्तल की ओर से सोमवार 14 सितंबर को यह नोटिस जारी किए गए। इन नोटिस में कहा गया है, ''पिछले दिनों मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से आपसे संबंध एक घटना संज्ञान में आई है। कृपया आप इस विषय में अपना स्पष्टीकरण प्रदेश अनुशासन समिति को 16 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक प्रदेश कार्यालय में दें।'' यह भी पढ़ें- BJP विधायक को दी थी टांग तोड़ने की धमकी, हिस्ट्रीशीटर हाजी सलमान दबोचासोशल मीडिया में श...