नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके और सह संयोजक आशुतोष रांका ने दिल्ली में नितिन नबीन के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा पर निशाना साधा है। भाजपा द्वारा इस यात्रा को 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' नाम दिया गया है। रैली की वीडियो पर रिप्लाई करते हुए रांका ने लिखा- "दिल्ली के सभी व्यापारी खुश हैं।" वहीं दीपके ने डेसिग्नेटेड प्रोटेस्ट साइट और व्यापारियों को होने वाली समस्या को लेकर सवाल पूछा है।व्यापारियों को लेकर CJP के आशुतोष क्या बोले? रांका ने अपने एक्स हैंडल से तंज भरे अंदाज में ट्वीट करते हुए लिखा- भाजपा तय की गईं 3 प्रोटेस्ट साइट पर प्रदर्शन कर रही है। भाजपा ने यह अनुमति 10 दिन पहले मांगी थी। दिल्ली के सभी टेडर्स (व्यापारी) खुश हैं। आपको बता दें कि यह पदयात्रा दिल्ली के कई इलाकों से गुजरी। इसमें दिल्ली का...