नई दिल्ली, जून 1 -- दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए लॉन्च के 90 दिनों के भीतर 'पिंक सहेली नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड' (NCMC) के 10 लाख से ज्यादा कार्ड जारी कर दिए हैं, जो देश में सबसे तेज और बड़े पैमाने पर डिजिटल मोबिलिटी समाधान के रोल-आउट में से एक है। 2 मार्च 2026 को लॉन्च किया गया 'पिंक सहेली NCMC कार्ड' दिल्ली में सफर करने वाली महिलाओं को DTC बसों में मुफ्त यात्रा का एक आधुनिक, डिजिटल और सुविधाजनक माध्यम उपलब्ध कराने के लिए पेश किया गया था। कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि परिवहन विभाग और DTC की टीमों ने इस पहल को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए शुरुआत से ही पूरी लगन और प्रतिबद्धताके साथ काम किया। उन्होंने आगे कहा कि इतने कम समय में 10 लाख का आंकड़ा पार करना बेहद संतोष का विषय है। स...