नई दिल्ली, मार्च 7 -- राजधानी दिल्ली में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिल्ली के नाै इलाकों में स्टॉर्म वाटर ड्रेन की बड़ी रीमॉडलिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे जलभराव से निजात मिलेगी। इन परियोजनाओं को न्यू मास्टर ड्रेनेज प्लान के तहत प्रशासनिक और व्यय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसकी कुल लागत 177 करोड़ रुपये से अधिक है। इन परियोजनाओं के तहत पुराने और जर्जर ड्रेनों को आधुनिक प्रीकास्ट आरसीसी तकनीक से दोबारा बनाया जाएगा। इससे ड्रेनों की क्षमता बढ़ेगी, पानी के बहाव में सुधार होगा और निर्माण कार्य भी तेजी से पूरा किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास एफओबी बनेगा, CM रेखा गुप्ता ने नींव रखा यहां किए जाएंगे कार्य : यह कार्य राजधानी के कई महत्वपूर्ण इलाकों में किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.