दिल्ली में 72 वर्षीय CA का घर लूटा, फिर मारपीट कर किया किडनैप; 50 लाख फिरौती न मिलने पर.
नई दिल्ली, मई 13 -- दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके सैनिक फार्म में रहने वाले 72 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के साथ लूट और किडनैपिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बुजुर्ग को घर में अकेला पाकर पहले बंधक बनाया, फिर लूटपाट की और बाद में उन्हें अगवा कर ले गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना 2 मई की शाम करीब 7:45 बजे की है। उस समय बुजुर्ग अपने सैनिक फार्म स्थित घर में अकेले थे। इसी दौरान तीन आरोपी जबरन घर में घुस आए। आरोपियों ने बुजुर्ग को काबू में कर उनके साथ मारपीट की और टेप से बांध दिया। इसके बाद घर में रखी नकदी और कीमती सामान लूट लिया। यह भी पढ़ें- केजरीवाल ने मेसेज शेयर करके लिखा- कट्टर पढ़ा लिखा हिंदू, भाजपा ने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.