नई दिल्ली, जनवरी 19 -- दिल्ली में 7,500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए हैं। पीडब्ल्यूडी के सेफ्टी ऑडिट में यह खुलासा हुआ है। बता दें कि दिल्ली को सुरक्षित बनाने के लिए अब तक 2.8 लाख कैमरे लगाए जा चुके हैं। सरकार जल्द ही 50,000 नए कैमरे लगाने की तैयारी कर रही है। भविष्य में बेहतर मेंटेनेंस के लिए नए टेंडर जारी करने की योजना है। प्रशासन का कहना है कि खराब कैमरों को जल्द ठीक करने का प्रयास जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...