नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में हर दिन 13 हजार मीट्रिक टन कूड़ा प्रतिदिन निस्तारण किया जाता है। इसमें से 63 फीसदी तक कचरे का निस्तारण एमसीडी द्वारा संचालित ऊर्जा संयंत्रों व खाद्य संयंत्रों के जरिए किया जाता है। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, अगले दो वर्षों में दिल्ली नगर निगम की तरफ से कई वेस्ट टू एनर्जी प्लांट व सीएनजी संयंत्र और बायोगैस संयंत्र का भी निर्माण कार्य किया जाएगा। अभी निगम के चार वेस्ट टू एनर्जी प्लांट व अन्य माध्यम के जरिए लगग आठ हजार मीट्रिक तक कचरे का निस्तारण व संसाधन प्रतिदिन होता है। इसकी क्षमता को और बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।1391 करोड़ रुपये निगम का फंड बढ़ादिल्ली सरकार ने एमसीडी के फंड में चार वर्षों में बढ़ोतरी की है। दिल्ली आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 की रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरका...