रजनीश कुमार पाण्डेय, मार्च 6 -- दिल्ली के रणहौला इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में 6 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बच्चा मंगलवार से अपनी मां के साथ लापता था। परिवार ने आरोप लगाया है कि बच्चे की मां के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध थे जिसके कारण अक्सर घर में झगड़ा होता था। परिवार का मानना है कि इस हत्या में मां का हाथ है। पुलिस को मौके से चाकू और लोहे की रॉड मिली है। पुलिस को संदेह है कि हत्या कहीं और की गई और शव बाद में यहां फेंका गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मां की तलाश शुरू कर दी है।पिता करते है मजदूरी मृतक की पहचान रणहौला मंगल बाजार निवासी छह वर्षीय लवकुश के रूप में हुई है। वह अपनी मां सरिता देवी, पिता पच्चू महतो और दो बहन व भाई के साथ रहता था। पिता बेलदारी का काम करते हैं।मां पर हत्या के बाद लापता होने का शक एक ...