नई दिल्ली, जून 3 -- प्रभात कुमार नई दिल्ली। यह भी पढ़ें- वर्षा जल संचयन के लिए हो नालियों की समुचित व्यवस्था दिल्ली में भूजल का स्तर देश की राजधानी दिल्ली में भूजल का स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। पिछले पांच सालों में दिल्ली में भूजल का स्तर साढ़े चार मीटर से अधिक नीचे चला गया है। स्थिति इतनी खराब है कि भूजल दोहन के मामले में दिल्ली के दो ही इलाके यानी उत्तर पश्चिमी जिला और नजुल लैंड सुरक्षित श्रेणी में है। इसका खुलासा, केंद्रीय भूजल प्राधिकरण द्वारा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में पेश एक रिपोर्ट में किया गया है।भूजल स्तर और जनसंख्या के तुलनात्मक आंकड़े एनजीटी प्रमुख जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद की पीठ के केंद्रीय भूजल प्राधिकरण की ओर से पेश रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में तेजी से भूजल स्तर में गिरावट देखने को मिल रही...