नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- दिल्ली के निजी अस्पतालों में कम आय वर्ग के मरीजों के इलाज के लिए निर्धारित दो लाख 25 हजार रुपये की सालाना आय सीमा को बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की तैयारी है। दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट को अपनी इस योजना की जानकारी दी है। जस्टिस प्रतिभा एम सिंह और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की बेंच के समक्ष दिल्ली सरकार के वकील ने कहा कि बीते 2 दिसंबर को एसके सरीन कमेटी की अध्यक्षता में बैठक हुई। कमेटी ने कम आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के तहत आय सीमा बढ़ाने के फैसले पर विचार किया। अब आय सीमा बढ़ाने संबंधी फाइल सक्षम प्राधिकरण के पास लंबित है। प्राधिकरण द्वारा निर्णय लिए जाने के बाद साथ ही आदेश लागू हो जाएगा। बेंच ने सरकार का पक्ष सुनने के बाद निर्देश दिया, इस बाबत अंतिम निर्णय की कॉपी रिकॉर्ड पर ली जाए। मामले में अगली सुनवाई 7 जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.