नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। सोमवार को धूप और वातावरण में नमी के कारण महसूस होने वाली गर्मी 44.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गई। दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिन तक गर्मी और उमस बरकरार रहेगी। बूंदाबांदी के भी आसार हैं। इसके बाद हवा की दिशा बदलने से मौसम बदलने की उम्मीद है।उमस और गर्मी से लोग रहे परेशान दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश इलाकों में सोमवार को सुबह से ही तेज धूप रही। हालांकि, बीच-बीच में घने बादलों की आवाजाही भी जारी रही। एक दो जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन तापमान में कमी नहीं आई। तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। साथ ही हवा में मौजूद नमी के चलते लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।44.2 डिग्री जैसी गर्मी का ...