नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- राजधानी दिल्ली में गुरुवार को तेज और चिलचिलाती धूप से कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इसके चलते लोग गर्मी से बेहाल रहे। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दोपहर और शाम में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, इससे तापमान में गिरावट की उम्मीद बहुत कम है। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड पर 40.1, आया नगर में 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। रिज क्षेत्र में तापमान 41.4 डिग्री तक पहुंच गया, जो सबसे अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। सफदरजंग में 20.3 डिग्री, पालम में 21.6 डिग्री और रिज में 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी में नमी का अधिकतम स्तर 73 फीसद तथा न्यूनतम स्तर 19 फीसद दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- यूपी, बिहार में झुलसाएगी गर्मी, इन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.