नई दिल्ली, जून 30 -- दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए ई-चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने की योजना बनाई है। सरकार 31 मार्च 2030 तक राजधानी में 32000 नए चार्जिंग स्टेशन बनाएगी। इन पर करीब एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। राजधानी में बीते तीन साल में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद में छह गुना तक की बढ़ोतरी हुई है। अब दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी के लागू होने के बाद आने वाले चार वर्षों में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की संख्या और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इन नए चार्जिंग स्टेशनों को स्थापित करने के लिए जगह भी चयनित कर दी गई है। चार वर्षों में चरणबद्ध तरीके से इनकी स्थापना की जाएगी, ताकि इलेक्ट्रिक वाहन मालिक दिल्ली में कहीं भी वाहन चार्ज कर सकें। यह भी पढ़ें- दिल्ली में नई ईवी नीति के क्या होंगे नफा-नुकसान; ऐसे समझें प...