दिल्ली में 4 दिन कूल-कूल रहेगा मौसम, मॉनसून को लेकर भी आया नया अपडेट
नई दिल्ली, जून 18 -- दिल्लीवालों को अगले 4 दिनों तक तेज गर्मी से राहत रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार तक बादलों की आवाजाही, बूंदाबांदी और तेज हवा का दौर जारी रहेगा। इसके चलते आमतौर पर तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा। इस बीच, बुधवार को दिनभर धूप के चलते अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद अभी तापमान सामान्य से नीचे है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री की वृद्धि हुई है। अभी यह सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 35 से 85 फीसदी तक रहा। यह भी पढ़ें- दिल्ली में कब आएगा मॉनसून? साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.