दिल्ली में 3 साल में पहली बार इतनी साफ थी हवा; मॉनसूनी बारिश कर दी मौज
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों में गुरुवार को हुई जोरदार मॉनसूनी बारिश के चलते सितंबर 2023 के बाद दिल्ली की हवा भी सबसे साफ महसूस की गई। दिल्ली में गुरुवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 48 दर्ज किया गया, जो करीब दो साल 10 महीने में सबसे साफ हवा का स्तर है। इससे पहले दिल्ली का एक्यूआई 10 सितंबर, 2023 को 45 दर्ज किया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है। यह भी पढ़ें- उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 44 साल बाद रिकॉर्ड तोड़ बरसे बदरा, कहां सबसे अधिक बारिशतुकमीरपुर में सबसे अधिक 160 मिमी बार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.