नई दिल्ली, जनवरी 29 -- 3 नाबालिग लड़के, जिनकी उम्र महज 10, 13 और 16 साल है। उन पर आरोप है- 6 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप करने का। इंसानियत को शर्मसार करने वाली ये भयानक घटना राजधानी दिल्ली के भजनपुरा इलाके की है। तीनों लड़कों ने 18 जनवरी को अपनी हवस मिटाने के लिए एक बच्ची के साथ दरिंदगी की। पुलिस ने 2 लड़कों को दबोच लिया है, तीसरा अभी भी फरार है।बहला-फुसलाकर किया कांड मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक- 18 जनवरी को शाम करीब 7 बजे लड़की अपनी मौसी के घर से लौट रही थी, तभी लड़कों ने उसे बहलाया-फुसलाया और एक छत पर लेकर चले गए। वहां तीनों ने मिलकर लड़की का गैंगरेप किया। एनडीटीवी की रिपोर्ट के हवाले से सामने आया है- लड़की खून से लथपथ हालत में वहां से लौटी, तो अपनी मां को बताया कि वह गिर गई थी। लेकिन उसकी मां इस बात से हैरान थीं कि शरीर के अन्य हिस...