दिल्ली में 3 दिन होगी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं; 5 माह बाद हटीं गैप-1 की पाबंदियां
नई दिल्ली, मार्च 16 -- दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता में लगातार सुधार होने से सीएक्यूएम ने ग्रेप के पहले चरण को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। 16 मार्च को दिल्ली का औसत एक्यूआई 119 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में है। अनुकूल मौसम के चलते यह सुधार देखा गया है। हालांकि, सीएक्यूएम ने संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने और प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि हवा की गुणवत्ता दोबारा खराब न हो। मौसम विभाग ने एक दिन बाद यानी 18 मार्च को दिल्ली-NCR में फिर बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.