नई दिल्ली, मार्च 24 -- दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अभी मौसम सुहाना बना रहेगा। मौसम विभाग ने इस हफ्ते तीन दिन गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।बादलों की आवाजाही बरकरार दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार सुबह से तेज धूप निकली और दिन चढ़ने के साथ यह और तेज होती गई। हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी बनी रही पिछले दिनों दिल्ली और आसपास के इलाकों में हुई बारिश की वजह से हवा में अभी नमी है। इसके कारण तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है।कितना रहा तापमान? दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री स...