दिल्ली में 3 डबल डेकर कॉरिडोर का अब कितना बचा काम, कब तक खुलने के आसार?
नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- दिल्ली में निर्माणाधीन तीन डबल डेकर कॉरिडोर का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में अब इस वर्ष इनका खुल पाना मुश्किल है। बताया जा रहा है कि अब ये तीनों कॉरिडोर नए साल में ही खुल सकेंगे। फेज चार के अलग-अलग तीन मेट्रो कॉरिडोर पर ये डबल डेकर कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। इस वर्ष दिसंबर तक इन तीनों का निर्माण पूरा किया जाना था। इसमें सबसे पहला भजनपुरा से यमुना विहार के बीच 1.4 किलोमीटर का डबल डेकर कॉरिडोर शामिल है। यह फेज चार के मजलिस पार्क-मौजपुर मेट्रो कॉरिडोर का हिस्सा है। वैसे, मजलिस पार्क से मौजपुर के बीच मेट्रो का कॉरिडोर तैयार होने के बाद मेट्रो का परिचालन भी शुरू हो चुका है, लेकिन डबल डेकर कॉरिडोर के हिस्से पर ऊपर मेट्रो का कॉरिडोर बनाया गया है। इसके नीचे वाहनों के लिए फ्लाईओवर है। इसके फ्लाईओवर का वायाडक्ट काफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.