नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- दिल्ली पुलिस ने 'ऑपरेशन कवच 13.0' के तहत 48 घंटे के अभियान में मादक पदार्थों से जुड़े 229 मामलों में 267 अपराधियों को गिरफ्तार किया है और बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। सभी 15 पुलिस जिलों में 29 से 31 मार्च के बीच चलाए गए इस अभियान के तहत जिला इकाइयों, अपराध शाखा और विशेष प्रकोष्ठ के 1,000 से अधिक पुलिस कर्मियों ने 3,211 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। पुलिस ने यह अभियान 'ऑपेशन कवच 13.0' के तहत चलाया।जानिए कितना नशीला पदार्थ जब्त हुआ अभियान के दौरान, स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के मामलों में 267 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए, जिनमें 100 किलोग्राम गांजा, 1.170 किलोग्राम कोकीन, 260.65 ग्राम हे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.