नई दिल्ली, मार्च 1 -- Delhi Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था जबकि न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में शनिवार का दिन पिछले तीन वर्षों में फरवरी का सबसे गर्म दिन के रूप में रिकॉर्ड किया गया। 20 फरवरी, 2023 को अधिक अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।25 की स्पीड से चल सकती हैं हवाएं IMD के अनुसार, इस हफ्ते यानी 7 मार्च तक दिल्ली के साथ ही आसमान में साफ रहेगा। दिल्ली में पहली से 5 मार्च तक दिल्ली में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड में हवाएं चल सकती हैं। शाम के वक्त इसमें थोड़ी कमी...