पीटीआई, जुलाई 10 -- राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या है और इससे निपटने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अलग-अलग कोशिशें कर रही है। दिल्ली में सड़कों पर भीड़ कम करने और ट्रैफिक की आवाजाही को बेहतर बनाने के लिए 25 कॉरिडोर का अध्ययन करने के बाद 8 कॉरिडोर को सिग्नल फ्री बना दिया है जबकि अन्य 25 सड़कों को भी जल्द सिग्नल फ्री बनाने की प्लानिंग है। स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) मनीष अग्रवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि विभाग ऐसे उपाय पर विचार कर रहा है जिनका फायदा लंबे समय तक मिले और साथ ही नियमों को सख्ती स लागू करने पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा 'हमने 25 सड़कों की स्टडी की है। 8 को पहले ही सिग्नल फ्री किया जा चुका है जबकि अन्य 25 सड़कों की भी पहचान कर ली गई है। इन सड़कों पर भी ...