नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- दिल्ली में इमारतों के ढहने की घटनाएं सामने आने के बाद MCD ने सभी जोन में निरीक्षण को बढ़ाया है। बीते एक महीने में MCD ने 2 हजार से अधिक इमारतों को ढांचागत प्रमाणपत्र को लेकर नोटिस जारी किया है। इसमें कई पीजी, कोचिंग सेंटर, पुस्तकालय समेत अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार निगम के सभी जोन में इमारतों की सुरक्षा को लेकर जांच लगातार की जा रही है। इनमें जो भी इमारतों में अग्नि सुरक्षा की कमी, निगम के भवन निर्माण से जुड़े नियमों, मास्टर प्लान के नियमों का उल्लंघन पाया गया। उनके खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सील कर दिया गया है। डेढ़ से दो महीने के दौरान दो हजार से अधिक इमारतों को चिन्हित किया गया, जिन्हें ढांचागत प्रमाण पत्र को प्राप्त करने व नवीनीकरण को लेकर नोटिस जारी किए गए। इसके अलावा इमारतों...