दिल्ली में 200 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत वालों का कितना बढ़ेगा बिल, समझें PPAC का गणित
नई दिल्ली, जून 14 -- दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) द्वारा पीपीएसी (पावर परचेज एडजसटमेंट कॉस्ट) बढ़ाने का असर दिल्ली सरकार से बिजली सब्सिडी (200 यूनिट तक) का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा। 200 यूनिट से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने वालों पर पीपीएसी शुल्क लगभग तीन फीसदी बढ़ाया गया है। ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट और अन्य अंतरराष्ट्रीय कारणों से ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है, जिससे बिजली खरीद की लागत लगभग 31 प्रतिशत बढ़ गई है। सूद ने कहा कि पीपीएसी कोई नई व्यवस्था नहीं है। इसके माध्यम से बिजली कंपनियां ईंधन और बिजली खरीद की बढ़ी हुई लागत बिल में एडजस्ट करती हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के प्रयासों से उपभोक्ताओं पर इसका प्रभाव बहुत कम रखा गया है। ऊर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.