नई दिल्ली, मई 10 -- दिल्ली पुलिस ने 2 लाख रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक विदेशी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गैंगस्टर रोहित चौधरी से जुड़े इस बदमाश का संबंध अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर रोहित चौधरी के एक करीबी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी क्राइम ब्रांच की एंटी-रॉबरी एंड स्नैचिंग सेल ने एक विशेष अभियान के दौरान की। आरोपी के पास से इटली में बनी एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस के SI ने खुद मांगा डिमोशन, कहा- 'साहब, मुझे कॉन्स्टेबल बना दो' पुलिस ने बताया कि यह म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.