वार्ता, मार्च 12 -- दिल्ली पुलिस ने देश में कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से रह रहे बंगलादेश के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने गुरुवार को बताया कि आरोपियों को जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ा गया। इनकी पहचान दीप्तू कुमार पाल और रमा बेगम के रूप में हुई है। वे बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे। पुलिस ने उनके पास से दो स्मार्टफोन और छह बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद किए हैं।उत्तराखंड से भेजे गए थे वापस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपी पहले भी गैर-कानूनी तरीके से भारत में आए थे और उन्हें पहले उत्तराखंड से वापस भेजा गया गया था। हालांकि, वे देश में फिर से घुसने में कामयाब रहे और फिर से गैर-कानूनी कामों में शामिल हो गए। पुलिस ने बताया कि दोनों कथित तौर पर अवैध गतिविधियों का हिस्सा थे और लोगों को भारत ...