नई दिल्ली, मार्च 8 -- राजधानी दिल्ली में जाम की बढ़ती समस्या का समाधान करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) दो एलिवेटेड रोड और एक ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि बाहरी दिल्ली के इलाकों को मध्य दिल्ली से जोड़ने के लिए पीडब्ल्यूडी भलस्वा से एनएच-1 तक एक एलिवेटेड रोड बनाने की योजना पर विचार कर रहा है। इस परियोजना का मकसद बाहरी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात का दबाव कम करना है। इसी तरह पश्चिमी दिल्ली और बाहरी व मध्य दिल्ली के बीच आवागमन सुगम बनाने के लिए जखीरा से आनंद पर्वत औद्योगिक क्षेत्र तक एक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव है। वहीं, मुकरबा चौक अंडरपास को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर तक बढ़ाते हुए एक रोड ओवरब्रिज बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून हाईवे से जुड़ेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.