नई दिल्ली, जून 2 -- दिल्ली पर मौसम मेहरबान नजर आ रहा है। इस हफ्ते दिल्ली के साथ ही NCR में आज से लेकर 4 दिन अंधड़ या आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि कल यानी 3 जून से एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर पर दो दिन तगड़ा होने वाला है। दिल्ली-एनसीआर में इन दो दिनों (4 और 5 जून) के दौरान तेज हवाओं के झमाझम बारिश देखी जाएगी। इस दौरान 60 की स्पीड से तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने अगले 16 से 17 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही बरकरार रहने और अचानक अंधड़ या आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा देखी जा सकती है। गरज चमक के साथ बारिश के दौरान हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी पहुंच...