नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- Delhi Weather Forecast: दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मौसम की आंखमिचौली जारी है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार शाम को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो मौसम का ऐसा रुख 8 अप्रैल तक बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 अप्रैल तक दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में कुल चार दिन गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर में बादलों की आवाजाही देखी जाएगी। साथ ही शाम के समय गरज वज्रपात और तेज हवाओं के साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखी जा सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है। मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.