नई दिल्ली, मई 15 -- Delhi Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में मौसम एकबार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने तेज धूल भरी आंधी और बिजली गिरने के साथ बेहद हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। अगले चार दिनों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस वीकेंड में मौसम साफ रहेगा, जिससे धूप और गर्मी और परेशान करेगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक और तेज धूल भरी आंधी चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम खराब रहने के दौरान दिल्ली-NCR के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना है। इस दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। आंधी के दौर...