पीटीआई, फरवरी 18 -- राजधानी में अवैध 'कमेटी' (चिट फंड) योजनाओं के जरिए करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इंदरपुरी इलाके से चल रही इन योजनाओं में 48 निवेशकों को ऊंचे और निश्चित मुनाफे का लालच देकर फंसाया गया था। ईओडब्ल्यू के अनुसार, चंदरदीप चमोली और उसकी पत्नी सरिता चमोली के खिलाफ 16 अक्टूबर 2025 को कुलदीप सिंह सहित 47 अन्य निवेशकों की शिकायत पर शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कपल 2013-14 से विभिन्न 'कमेटियां' चला रहा था और अब तक 52 से अधिक कमेटियां आयोजित कर चुका था। शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए कुछ निवेशकों को समय पर छोटी-छोटी रकम लौटाई गई, जिससे लोगों का विश्वास बढ़ा। बाद में बड़े स्तर पर पैसा एकट्ठा कर लिया गया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.