नई दिल्ली, जून 5 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को साउथ दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके से 18 नमो ऑक्सीजन पार्कों की शुरुआत की। दोनों नेताओं ने इस अवसर पर पौधे भी लगाए। इस कार्यक्रम के दौरान 'दिल्ली की कार्य योजना 2026-27 से 2036-37' और 'दिल्ली बर्ड एटलस' सहित कुछ दस्तावेज भी जारी किए गए। रेखा गुप्ता ने कहा, "दिल्ली सरकार ने इस साल एक ग्रीन बजट पेश किया है, जिसमें बजट का 21 प्रतिशत हिस्सा ग्रीन प्रोजेक्ट्स के लिए रखा गया है। सरकार का इस साल 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है।" यह भी पढ़ें- नमो भारत ट्रेन के लिए मेट्रो की तर्ज पर खरीदी जाएगी जमीन, यहां से निकलेगा रूटपेड़ों की रक्षा करने पर भी देना होगा ध्यान उन्होंने कहा कि सरकार न केवल पेड़ लगाना चाहती है बल्...