रजनीश पांडे, मार्च 26 -- दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू विहार में 16 वर्षीय किशोर की चाकू गोदकर हत्या में पुलिस ने तीन नाबालिगों को पकड़ा है। इनकी उम्र 13 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार (चाकू) भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि मृतक किशोर उनमें से एक को अक्सर धमकाता और परेशान करता था। इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।खून से लथपथ हालत में मिला था नाबालिग पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा के अनुसार, 25 मार्च को दयालपुर थाने में चाकूबाजी की एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत नेहरू विहार के गली संख्या 13 स्थित वारदातस्थल पर पहुंची। वहां 16 वर्षीय ...