नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में 17 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप के बाद हत्या की खौफनाक वारदात पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है। राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर शुक्रवार को कहा 'दिल्ली में 17 साल की युवती के साथ गैंगरेप हुआ, उसकी हत्या कर शव खुले मैदान में फेंक दिया गया। राजधानी में इतनी बड़ी दरिंदगी और पुलिस को कई दिनों तक भनक नहीं लगती। दुर्भाग्य है कि दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है।' राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आड़े हाथों लेते हुए पूछा 'अमित शाह जी, दिल्ली पुलिस आपके अधीन है। महिला सुरक्षा क...