दिल्ली में 152 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी नई आधुनिक RFSL, CM बोलीं- नए कानूनों के बाद डिमांड बढ़ी
नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- दिल्ली में एक नई और अत्याधुनिक क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (RFSL) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए राज्य सरकार ने 151.81 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति (EFC) की बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गई। अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साइंस लेबोरेटरी का निर्माण शहर के शेख सराय इलाके में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा किया जाएगा और इसके लिए दो साल की समय सीमा तय की गई है। सीएम ने कहा कि नए कानूनों के बनने के बाद रोहिणी FSL पर कार्यभार बढ़ गया था, नई लैब के बनने से इसमें कमी आने की उम्मीद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह नई लेबोरेटरी लगभग 6,300 वर्ग मीटर जमीन पर बनाई जाएगी और इसका बिल्ट-अप एरिया लगभग 18,300 वर्ग मीटर होगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.