दिल्ली में 15 दिन और बढ़ी पिंक टिकट की मियाद, 1 सितंबर से मुफ्त यात्रा के लिए जरूरी होगा Pink Saheli Card
नई दिल्ली, अगस्त 15 -- दिल्ली सरकार ने डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिला यात्रियों के लिए मुफ्त यात्रा वाली गुलाबी टिकट सुविधा को एक बार फिर कुछ दिन के लिए आगे बढ़ा दिया है। अब महिला यात्री 31 अगस्त तक गुलाबी टिकट के जरिये बसों में मुफ्त यात्रा का आनंद ले सकेंगी। इसके बाद 1 सितंबर से 'पिंक सहेली' स्मार्ट कार्ड अनिवार्य हो जाएगा। डीटीसी की ओर से शुक्रवार शाम को जारी एक नए आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है। दिल्ली परिवहन विभाग की ओर से जारी पूर्व निर्देश के तहत 16 अगस्त से 'पिंक सहेली' स्मार्ट कार्ड अनिवार्य किया जाना था। डीटीसी ने अपने नए आदेश में कहा कि स्मार्ट कार्ड-आधारित प्रणाली में सुचारु परिवर्तन की सुविधा के लिए मौजूदा व्यवस्था का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। इसके अनुसार, सभी डीटीसी बसों में तत्काल प्रभाव से निर्देशों का अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.