नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- दिल्ली के 142 गेस्ट टीचरों पर नौकरी से निकाले जाने का खतरा मंडरा रहा है। इन पर पुरानी दिल्ली जिले में जनगणना ड्यूटी करने से इनकार करने का आरोप है। जिला मजिस्ट्रेट ने इसे अनुशासनहीनता और लापरवाही बताते हुए शिक्षा विभाग से उनकी सेवाएं तुरंत समाप्त करने की सिफारिश की है। प्रशासन का मानना है कि ऐसे व्यवहार से सरकारी काम में बाधा आती है। यही नहीं इससे दूसरे कर्मचारियों पर गलत प्रभाव पड़ता है। दूसरी ओर, सरकारी टीचर्स एसोसिएशन ने शिक्षा मंत्री से इस फैसले को वापस लेने की अपील की है। एसोसिएशन का कहना है कि कम वेतन, संसाधनों की कमी और आर्थिक दिक्कतों के कारण टीचर यह ड्यूटी नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए उन्हें अतिरिक्त मानदेय दिया जाना चाहिए। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में 142 गेस्ट टीचरों को जनगणना की ड्यूटी निभाने से कथित तौ...