नई दिल्ली, मई 22 -- दिल्ली में जारी लू के कारण दिन के समय बाहर निकलना खतरनाक हो गया है, लेकिन रात के समय भी कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे 14 साल बाद मई महीने में यह सबसे गर्म रात बन गई। आईएमडी के डेटा के अनुसार, दिल्ली में 27 मई 2012 को मई की सबसे गर्म रात दर्ज की गई थी, जब न्यूनतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस था। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज़्यादा था। इस वजह से यह पिछले 14 सालों में मई के महीने में दिल्ली की सबसे गर्म रात बन गई। वहीं, अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा था। रिज में अधिकतम तापमान 45.3 डि...