दिल्ली में 13 सरकारी स्कूलों का होगा आपस में विलय, MCD ने जारी की मर्जर वाले 3 जोन के इन विद्यालयों की सूची
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- दिल्ली नगर निगम (MCD) ने मौजूदा शैक्षणिक सत्र से करोल बाग, नरेला और शाहदरा नॉर्थ जोन के 13 स्कूलों को आपस में मिलाने का आदेश जारी कर दिया है। इस बारे में 22 जून को जारी आदेश में MCD के शिक्षा विभाग ने बताया कि इन स्कूलों को मिलाने के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। साथ ही, जोन के शिक्षा उप-निदेशकों (DDEs) और शिक्षा सहायक निदेशकों (ADEs) को निर्देश देते हुए विलय की प्रक्रिया पूरी करने और 15 जुलाई तक अनुपालन रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। नगर निकाय ने जोन के अधिकारियों से उन कर्मचारियों के तबादले या समायोजन के लिए प्रस्ताव भी मांगे हैं जो विलय के बाद अतिरिक्त (सरप्लस) हो सकते हैं। इनमें प्रिंसिपल, स्पेशल एजुकेटर, स्कूल अटेंडेंट, पर्यावरण सहायक और चौकीदार शामिल हैं। यह भी पढ़ें- LG की बड़ी सौगात,सालों से अटके 20 से ज्याद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.