दिल्ली में 11 साल के बच्चे का अपहरण, सामने आई एकतरफा प्यार की कहानी; पुलिस ने किया खुलासा
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से अगवा हुए 11 साल के लड़के को पुलिस ने खोज निकाला है और एकतरफा प्यार में हुई इस पूरी वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि वारदात का मुख्य आरोपी, परिवार का ही एक परिचित युवक है, जो कि पीड़ित बच्चे की बहन से एकतरफा प्यार करता था और युवती पर शादी का दबाव बनाने के लिए उसने अपहरण की यह पूरी साजिश रची थी। वहीं जब बच्चे का पता लगाते हुए पुलिस उसके ठिकाने पर पहुंची तो आरोपी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश भी की। हालांकि उसे बचा लिया गया। वारदात की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 31 अगस्त को जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में एक PCR कॉल आई, जिसमें बच्चे के लापता होने की सूचना दी गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह स्कूल के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद जब परिजन बच्चे की खोज में लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.