नई दिल्ली, जनवरी 24 -- दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश के बाद वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार दर्ज किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई इस बारिश और तेज हवाओं ने राजधानी की हवा को काफी हद तक साफ कर दिया है। बारिश से पहले दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अक्सर 'गंभीर' या 'बहुत खराब' श्रेणी में बना हुआ था। शनिवार सुबह औसत AQI 242 से 256 के बीच दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। वहीं दोपहर बाद ये 192 दर्ज किया गया। ऐसे में लगभग 103 दिनों के बाद दिल्ली की हवा एक बार फिर साफ हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के 'समीर' ऐप के अनुसार शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार देखा गया और औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शुक्रवार के 293 के मुकाबले 256 पर रहा जो 'खराब' श्रेणी में आता है। वह...