नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- दिल्ली में रविवार शाम इंडिया गेट पर वायु प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान खूंखार नक्सली माडवी हिडमा के समर्थन में लगाए गए नारों और पुलिसकर्मियों पर मिर्ची स्प्रे से हमले के बाद 22 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दिल्ली पुलिस दो एफआईआर दर्ज करके नक्सल समर्थकों और हमलावरों को दबोचने में जुटी हुई है। आखिर कौन थे वे लोग जो यहां हवा के लिए जुटे और नक्सलवाद का जहर घोलने लगे? शुरुआती जांच में कुछ संगठनों के नाम सामने आए हैं। विडंबना यह है कि देश विरोधी इस हरकत में आरोपित एक संगठन का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी और शहीद-ए-आजम भगत सिंह पर है। दिल्ली अगेंस्ट क्लीन एयर के बैनर तले कई संगठनों ने साझा रूप से प्रदर्शन का आयोजन किया था। साइंटिस्ट्स फॉर सोसाइटी (SFS), हिमखंड और भगत सिंह छात्र एकता मंच (bsCEM) जैसे संगठन के कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.