दिल्ली में 'साथ निभाएँ, प्रदूषण घटाएँ' अभियान शुरू, जनभागीदारी पर जोर
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण के खिलाफ शहरव्यापी सूचना, शिक्षा एवं संचार (IEC) जन-जागरूकता अभियान शुरू किया है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) के नेतृत्व में चलने वाला यह अभियान अब सितंबर 2026 से मार्च 2027 तक "साथ निभाएँ, प्रदूषण घटाएँ" थीम के तहत संचालित होगा। इसका उद्देश्य नागरिकों, उद्योगों, संस्थानों और समुदायों को स्वच्छ हवा के लिए सक्रिय भागीदार बनाना है। सरकार के अनुसार, वायु गुणवत्ता में सुधार केवल नियामक और प्रवर्तन कार्रवाई से संभव नहीं है। इसके लिए जन-जागरूकता, व्यवहार में बदलाव और सामूहिक जिम्मेदारी भी जरूरी है। अभियान के तहत लोगों को प्रदूषण के स्रोतों की जानकारी देने के साथ ऐसे सरल और व्यावहारिक उपायों के बारे में बताया जाएगा, जिनसे वे प्रदूषण घटाने में योगदान दे सकें।दिल्ली भर में चलेगा व्यापक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.