नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- Delhi News : दिल्ली पुलिस के आउटर जिले की एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक 'दूध चोर गैंग' का भंडाफोड़ कर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग उत्तम नगर और आसपास के इलाकों में दूध सप्लाई करने वाले वाहनों का पीछा करते थे और मौका पाकर दूध-दही के क्रेट उड़ाकर ले जाते थे। पुलिस को इनके पास से चोरी का थ्री-व्हीलर, चोरी की एक स्कूटी और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। साथ ही थ्री-व्हीलर से 14 खाली दूध के क्रेट भी मिले। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से 5 मामले सुलझाए हैं।यूट्यूब वीडियो से शुरू हुई जांच इस गैंग की करतूतों का एक वीडियो 26 मार्च 2026 को यूट्यूब पर वायरल हुआ था, जिसमें इन्हें दूध चोरी करते देखा गया। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीसीपी आउटर विक्रम सिंह के निर्देश पर एक स्पेशल टीम बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.