दिल्ली में 'निर्भया जैसा कांड' करने वाले पकड़े गए, बिहार से आई थी वह बस
नई दिल्ली, मई 14 -- दिल्ली में एक बार फिर चलती बस में गैंगरेप की घटना ने सबको सन्न कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था पर उठते सवालों के बीच फुर्ती दिखाते हुए दिल्ली पुलिस ने गैंगरेप के दो आरोपियों को दबोच लिया है। साथ ही उस बस को भी जब्त कर लिया गया है, जिसमें इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया। स्लीपर बस बिहार में रजिस्टर्ड है और शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस दिल्ली-बिहार रूट पर चलती है। बस का नंबर BR 28P 3941 है और यह रॉयल ट्रैवल्स एंड कारगो नाम की कंपनी संचालित करती है। नारंगी और काले रंग की इस स्लीपर बस में रानी बाग इलाके में घटना को अंजाम दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.