पीटीआई, मार्च 21 -- दिल्ली में हरियाली को बढ़ाने के लिए रेखा गुप्ता सरकार 'थीम आधारित जंगल' बनाने की योजना बना रही है। खास बात ये है कि इन जंगलों में राशि चिन्ह, तारे और प्राचीन परंपराओं से जुड़ी थीम का इस्तेमाल होगा जिससे हरियाली को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। शुद्ध वातावरण के साथ पुरानी परंपराओं से लोगों को जोड़ने के लिए ये जंगल सेंट्रल रिज और साउथ रिज में करीब 2 एकड़ जमीन पर बनाए जाएंगे। सरकार का मकसद इन जंगलों के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रकृति के करीब लाने का है। इनमें ऋतु वन, नक्षत्र वन, राशि वन, तीर्थंकर वन, बेल जंगलऔर पंचवटी वन शामिल हैं। एक अधिकारी के मुताबिक 'ये वन राष्ट्रीय राजधानी में वृक्षारोपण को बढ़ावा देंगे और प्रकृति को फायदा पहुंचेगा। ये जंगल ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रकृति की ओर...